झीट के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर चोट आई, नायब तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से घायल को पहुंचाया अस्पताल


पाटन। खुडमुड़ी से झिट के मध्य नहर के समीप सड़क मार्ग पर अभी-अभी एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जाता है की बाइक सवार ग्राम सावनी का रहने वाला है।। पाटन से अपने घर जा रहे नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने  युवक को गंभीर हालत में अपनी ही गाड़ी में बिठाकर झिट अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।