भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा कल 4 दिसंबर को रखा गया है आवश्यक बैठक

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा 04 दिसम्बर रविवार को आवश्यक बैठक रखा गया है।जिसमें स्थानीय मुद्दों एवं “मोर आवास मोर अधिकार” विषय के संबंध में चर्चा किया जाएगा। उक्त बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल (मण्डल प्रभारी,) मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू , रितेश सिंह ठाकुर मंडल सह प्रभारी उपस्थित रहेंगे।महामंत्री पद्मराज टंडन व रविश सिंह ने बताया कि बैठक दोपहर 2 बजे गुप्ता धर्मशाला में आयोजित की गई है।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य, मंडल के पदाधिकारी, समस्त मोर्चा / प्रकोष्ट के मण्डल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा के अध्यक्ष/ महामंत्री, शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक ,बूथ के अध्यक्ष को उपस्थित रहने की अपील की है।