राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । समस्त कर्मचारी संगठन पंडरिया शाखा की आवश्यक बैठक सोमवार को रखी गई, जिसमे शासकीय कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन पंडरिया शाखा का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षक प्रफुल्ल बिसेन को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पंडरिया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।उनके नाम की घोषणा निर्वत्तमान पूर्व अध्यक्ष बसंत शुक्ला के द्वारा किया गया ।जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मोहन राजपूत एवं दिनेश तिवारी को मनोनीत किया गया ।कोषाध्यक्ष – ऋषि मेहरा, सचिव एस.पी.डड़सेना ,संगठन सचिव – सदानंद चंद्राकर, भागबली धृत लहरे( राजस्व विभाग), हीरालाल चंद्राकर, ईश्वर तिवारी ,संतोष सोनी, दीपक ठाकुर, संगठन सचिव – अजीत पाल (वन विभाग), सह सचिव – कृष्ण कुमार गुप्ता ,सहदेव साहू, राधेलाल पटेल, जलेश्वर साहू (स्वास्थ्य विभाग), प्रचार प्रसार सचिव – चित्रलेखा बंजारे( ए.डी.ओ), किलेश्वरी उमरे , मन्नुलाल चंद्रसेन ,मनीराम ध्रुव ,महामंत्री – अंजोर सिदार, धर्मराज वर्मा, गणेश जांगड़े( स्वास्थ्य विभाग), कलीराम चंद्राकर, गोपीकृष्ण सोनी, शैल तिवारी , प्रकाश चंद्रवंशी,तुलस चंद्राकर ,आशीष मिश्रा ,रणवीर सिंह ठाकुर को मनोनीत कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक बसंत शुक्ला, एम. जे. खान एवं संतोष साहू को संरक्षक बनाया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 25 से 29 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।