शासकीय महाविद्यालय पंडातराई के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए नीलू चंद्रवंशी ।


पंडरिया। ब्लाक अंतर्गत पांडातराई के शासकीय अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के नृत्य ,गायन, नाटक पंथी नृत्य व छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने अपने प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ,अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भीषण तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान, प्रयास पाठक, सूर्या ठाकुर रहे । मुख्याथिति नीलू चंद्रवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन से भाईचारा की भावना बढ़ता है।बच्चो के पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेने से छिपी हुई प्रतिभा का उजागर होता है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चो में उत्साह का संचार होता है।उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राये कड़ी मेहनत कर पढ़ाई में आगे बढ़ते रहे। इस कॉलेज का नाम पूरी छत्तीसगढ़ में रोशन करें।
कार्यक्रम को भीषण तिवारी,फिरोज खान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी के साथ फिरोज खान प्रयास पाठक, भीषण तिवारी, कीर्तन शुक्ला, गोपाल चंद्रवंशी ,हीरा चंद्रवंशी, एलके तिवारी, लाल जी चंद्रवंशी, झडीराम बारमते, सूर्या ठाकुर, सुरेश ठाकुर विद्या साहू ,राजेश ठाकुर ,वासित खान ,रुपेश सुसेन, अफजल खान, दीपक, रुपेश, सहित कॉलेज के प्राचार्य , छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में नगरवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।