पाटन।ग्राम देवादा के मूल निवासी एवं किसान परिवार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामाधीन दुबे के पौत्र, स्व.मनहरण लाल दुबे शिक्षक के भतीजे नीरज कुमार शर्मा पिता स्व. जय भगवान शर्मा ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से पी-एच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की।

नीरज शर्मा का शोध कार्य छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंग्यकार त्रिभुवन पाण्डेय पर आधारित है। उनके शोध का विषय “त्रिभुवन पाण्डेय की रचनाओ में व्यंग्य दृष्टि” है। शोधकार्य डॉ.वर्षा वर्मा एवं डॉ. बलजीत कौर के निर्देशन में पूर्ण हुआ।

08 जून 2026को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में उनकी मौखिकी संपन्न हुई। वे वर्तमान में पाटन विकास खंड के चीचा मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि पर श्रीमती नीलिमा शर्मा, वैदिक शर्मा,श्रीमती ललेश्वरी साहू (मिनीमाता सम्मान), श्रीमतीभौमिका यदु,दीसान यदु,डॉ.टिकेन्द्र कुमार यदु,नरोत्तम साहू(शिक्षक – राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त), डॉ. तरुण साहू, डॉ.प्रणवशर्मा, डॉ योगेश तारक, जीतेन्द्र, संग्राम सिंह, श्रीमती रसना मुखर्जी, बेलमती, निर्मला, लक्ष्मीन, डॉ राकेश यादव, डॉ आशा, युगेश देशमुख, टेकराम, अवनीश सिंह, पोषण वर्मा, राजेन्द्र वर्मा,देवेश,मनोज, डॉ. प्रदीप सूर्यवंशी,राजू भैय्या, सत्येन्द्र देवांगन, सत्येन्द्र पाल सिंह राठौर,डुंडेश्वर यदु आदि शोधार्थीगण व मित्रों,परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी।






