21 जून को फिर होगी NEET का पेपर, शहर के साथ परीक्षा केंद्र भी बदल सकते है, दोबारा परीक्षा देने के लिए छात्र इन निर्देशों का पालन करे, पढ़िए पूरी खबर

सीजी मितान डेस्क: पेपर लीक के कारण रद्द हुई नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बताया, दोबारा परीक्षा पहले की तरह पेपर-पेंसिल मोड में ही होगी। अगले साल से नीट कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। उन्होंने कहा, 7 मई को एनटीए के शिकायत पोर्टल पर पहली शिकायत मिली इसके बाद जांच शुरू हुई और केस सीबीआई को सौंपा गया।

सरकार ने छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए शहर चुनने का एक और मौका देने का फैसला किया है। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर छात्रों के परिवहन की व्यवस्था करेंगी। उधर, दिल्ली की विशेष कोर्ट ने आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने कहा, पूरी साजिश, बाकी आरोपियों की भूमिका व सबूतों से छेड़छाड़ रोकने के लिए हिरासत जरूरी है। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि जांच का मकसद पेपर लीक में शामिल एनटीए अधिकारियों व दूसरे विभागों के लोगों की पहचान करना भी है।

छात्र दोबारा परीक्षा के लिए क्या करें?

आवेदनः नया आवेदन नहीं। पुराने, के आधार पर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। री-एग्जाम के लिए कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं देनी पड़ेगी।

सेंटरः एक हफ्ते की विंडो देकर दोबारा परीक्षा का शहर चुनने का मौका मिलेगा। जरूरत पड़ने पर सेंटर बदलने का विकल्प मिलेगा

समयः एनटीए 14 जून तक नए एडमिट कार्ड जारी करेगा। दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा। छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।

यात्राः केंद्र, राज्य सरकारें मिलकर छात्रों के परिवहन की व्यवस्था करेंगी। मौसम व दूरी देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जाएंगे।