रिपोर्टर, चंद्रभान यादव

जशपुर। जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने गोधन न्याय योजनांतर्गत खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने पर चार विकासखण्ड मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत सीईओ ने विगत दिवस 5 सितंबर को गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली थी।
इसमें उत्पादित खाद की मात्रा की एन्ट्री एवं खाद की विक्रय अत्यंत कम पाई गई। उन्होंने मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी कर अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करना पाया। शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। सीईओ संबित मिश्रा ने सभी अधिकारियों को नोटिस दिया है।






