पाटन। नगर पंचायत पाटन में इन दोनों सफाई को लेकर नगर पंचायत पाटन में पदस्थ नए सीएमओ हेमंत कुमार वर्मा काफी कड़े नजर आए। उन्होंने स्वच्छता दीदियों सहित स्वच्छता कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है की सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए। सफाई के मामले में कोताही बर्दाश्त बिल्कुल भी नहीं की जाएगी ।इसके लिए सीएमओ श्री वर्मा स्वयं सुबह से उठकर विभिन्न वार्ड में पहुंचकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं ।

नगर पंचायत पाटन के सभी 15 वार्डों में साफ साफ सफाई को लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है । बता दे की नगर पंचायत पाटन को स्वच्छता एवं साफ सफाई के लिए कई राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड भी मिल चुका है। इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए नगर के सीएमओ सहित कर्मचारी गण काफी एहतियात बरत रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले दिनों नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद हेमंत कुमार वर्मा ने सबसे पहले स्वच्छता को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बेहद जरूरी है। पाटन नगर की पहचान स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बनी हुई है। वार्डों की साफ सफाई के अलावा चौक चौराहा, गार्डन एवं सार्वजनिक स्थानों के साफ-सफाई भी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने लगातार स्वच्छता कर्मियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छता के लिए कोताहि न बरते । साथ ही साथ निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लगातार फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग भी करता रहे । आज शनिवार को सुबह नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक के उन्होंने भ्रमण किया साथ ही साथ सफाई व्यवस्था का जायजा भी किया।






