पाटन। अम्लेश्वर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। मौके का फायदा उठाकर भांजा ने अपने ही मामी के।साथ जबरदस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बता दे की घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पति ने भी पीड़िता से संबंध विच्छेद कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर अम्लेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में पीड़िता अपने पति के साथ किराए की मकान में रहती थी। पीड़िता के भांजा जो को पाटन ब्लॉक के ग्राम बासीन में रहता है वो भी अपने मामा मामी के घर रहने लगा। 16 अगस्त 2021 को पीड़िता अपने कमरे में सोई थी। पीड़िता के पति बाहर आंगन में सोया था। आरोपी किशोर साहू पीड़िता के कमरे में ही जमीन पर सोया था। रात्रि को आरोपी पीड़िता के बिस्तर में चले गए और उनके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने लोक लाज की डर से किसी को इसकी जानकारी नहीं दिया। फिर दूसरे दिन उसी घटना को अंजाम दिया। कुछ समय बाद इस घटना की जानकारी पीड़िता के पति को हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ संबंध विच्छेद कर लिया। इसके बाद पीड़िता को शादी का झांसा देकर फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता को शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।