रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में नेवई की टीम चैंपियन


पाटन। इलेवन स्टार क्रिकेट टीम आमापेन्डी द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेवई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि झीट टीम द्वितीय, टाटीबंद तृतीय एवं गब्दी टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश चन्द्राकर (मंडल अध्यक्ष, भाजपा अमलेश्वर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत यादव (अध्यक्ष, धान मंडी सावनी) ने की। विशेष अतिथियों के रूप में टिकेन्द्र वर्मा (भाजपा युवा नेता, पाटन), देवेश वर्मा, बिशेश्वर यादव एवं ओमकार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष तोखन वर्मा, इलेवन स्टार क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई।