अण्डा। जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भोथली में स्नेह एवं सेवा भाव के साथ नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता, शासकीय महाविद्यालय निकुम के अध्यक्ष एवं ग्राम भोथली के पूर्व सरपंच सुरेश साहू ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ भोजन किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


सुरेश साहू ने कहा कि बच्चों के बीच समय बिताना और उनके साथ भोजन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद बलवर, चंदन साहू, फागुराम यादव, अरुण निषाद, खेदूराम, मीरा साहू, कांति यादव एवं सुनीति निषाद सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नेवता भोज के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, सेवा भावना और बच्चों के प्रति अपनत्व का सुंदर उदाहरण बताया।






