नेवता भोजन : शासकीय प्राथमिक शाला धूमा में जनसहयोग की अनूठी मिसाल, बच्चों को मिला विशेष भोजन

पाटन।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘नेवता भोजन’ के तहत शासकीय प्राथमिक शाला धूमा में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और अपनत्व के साथ हुई। स्कूल में अलग-अलग पारिवारिक और सामाजिक खुशियों के मौकों पर समुदाय के लोगों और शिक्षकों ने स्वेच्छा से बच्चों को खीर पूड़ी सहित पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कराया।

शाला में आयोजित इन विशेष भोज कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:

17 जून: नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर ममता यादव द्वारा बच्चों को नेवता भोज दिया गया।

22 जून: प्रधानपाठक शशि कुमार यदु के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के लिए विशेष भोजन का आयोजन हुआ।

24 जून: सहायक शिक्षक संजय अहीर की सुपुत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को भोज कराया गया।

5 जुलाई: सरिता सोनवानी के घर भतीजे के आगमन (जन्मदिवस) की खुशी को स्कूली बच्चों के साथ साझा किया गया।

इस पूरी अवधि में बच्चों का उत्साहवर्धन करने और अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रधानपाठक शशि कुमार यदु, सहायक शिक्षक संजय कुमार अहीर, शीतल यदु, ममता यादव, संतोषी, सरिता सोनवानी और मधु मेश्राम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्कूल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों की इस सामूहिक पहल ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।