पंडरिया-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरखुरा कला में मंगलवार को नेवता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शाला के प्रधान पाठक विजय गिरी गोस्वामी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल आरके साहू रहे। विशेष अतिथि के रूप में सीएसी रामचंद्र चंद्रवंशी एवं राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।श्री साहू ने इस अवसर पर कहा कि नेवता भोज आपसी सहभागिता व भाईचारे की भावना को विकसित करती है।साथ ही समाजिकता व आपसी सहयोग बढ़ती है।इसके अलावा बच्चों को अच्छे पकवान खाने को मिलते हैं तथा लोगों के आपसी मेल जोल बढ़ता है।
प्रधान पाठक श्री गोस्वामी ने कहा कि नेवता भोजन जैसे आयोजन से बच्चों में सामाजिक समरसता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। अतिथियों ने इस पहल की सराहना की।इस दौरान बच्चों को चांवल,दाल सब्जी के अलावा खीर ,पूड़ी,केला व मीठा खिलाया गया।
इस अवसर पर शाला के एस . एम. सी. के अध्यक्ष हीरावन जायसवाल एवं शिक्षक तिलक राम कुर्रे, कामाक्षी पांडे, चंद्र प्रकाश साव, मोरध्वज डडसेना, मंजू वर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों को बड़े प्रेम और उत्साह के साथ भोजन कराया गया।








