संगठन विस्तार एवं छात्र हित को नई दिशा : अभाविप मनेंद्रगढ़–चिरमिरी की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित

एमसीबी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सत्र 2026–27 हेतु नगर इकाई मनेंद्रगढ़ एवं चिरमिरी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने नई टीम के साथ छात्र हित, संगठन विस्तार, सामाजिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

चिरमिरी नगर कार्यकारिणी घोषित, अनुपम पांडे बने नगर अध्यक्ष

चिरमिरी नगर कार्यकारिणी में अनुपम पांडे को नगर अध्यक्ष तथा सुमित केशरवानी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। सह नगर मंत्री के रूप में कुलदीप पांडेय, कोमल सिंह एवं प्रतिभा गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।

इसके अतिरिक्त नैतिक कुमार (कार्यालय मंत्री), अभिषेक कुमार (महाविद्यालय प्रमुख), प्रफुल्ल केशरवानी (विद्यालय प्रमुख), ओम कुमार (SFS प्रमुख), मनीषी अग्रहरि (SFD प्रमुख), आशु कुमार (NCC प्रमुख), तनय कुमार (NSS प्रमुख), साक्षी कुमारी (RKM प्रमुख) एवं निखिल जायसवाल (सोशल मीडिया प्रमुख) को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।

नगर कार्यकारिणी में सोहेल, ख़ुशबू सिंह, दीक्षा यादव, शान्या, सत्या, अंशु, प्रियांशु विश्वकर्मा एवं राजू को स्थान दिया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम पांडे ने कहा कि संगठन छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम में जिला संयोजक बलबीर पुशाम एवं जिला संगठन मंत्री अशोक यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

मनेंद्रगढ़ नगर कार्यकारिणी में नए दायित्वों की घोषणा

मनेंद्रगढ़ नगर कार्यकारिणी में राज नामदेव को नगर मंत्री तथा महेश कौशिक एवं सोनाल कुमार को सह नगर मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त रागिनी देवांगन जी, साक्षी देवांगन, मोनित लालपुरे (एसएफडी प्रमुख), अभिषेक कुमार सिंह (एसएफएस प्रमुख), आदित्य शर्मा जी (आरकेएम प्रमुख), राहुल प्रजापति (विद्यालय प्रमुख), कृष्ण पनिका (एनएसएस प्रमुख), मनोज तिवारी (कार्यालय मंत्री), शुभम सिंह (सोशल मीडिया प्रमुख) एवं मानसी अग्रवाल (नगर कार्यकारिणी) को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। महाविद्यालय प्रमुख की घोषणा आगामी समय में की जाएगी।

कार्यक्रम में सुनीता , राजबली, देव कुमार, अमन, सुजल , विकास , मोनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।