खेल क्षेत्र में  संस्कार पब्लिक स्कूल का नया  कीर्तिमान– जय चंद्राकर का क्रिकेट में 🥇 संभागीय स्तरीय चयन


संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी, गाड़ाडीह के होनहार छात्र जय चंद्राकर (कक्षा 8वीं) ने उमरपोटी में आज दिनांक 18/07/2025, शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। अब जय चंद्राकर बालोद में आयोजित संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय परिवार उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।