पाटन में पदस्थ नए एसडीएम नीर निधि नन्देहा ने लिया प्रभार, राजस्व टीम ने किया स्वागत, राजस्व व्यवस्था, लंबित प्रकरण, सहित ब्लॉक से जुड़े विषयों की जानकारी ली

पाटन। पाटन में पदस्थ किए गए नए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) नीर निधि नन्देहा ने मंगलवार को पाटन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान तहसीलदार मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी एवं भूपेंद्र सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम नन्देहा ने कार्यालयीन स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से पाटन क्षेत्र की राजस्व व्यवस्था, लंबित प्रकरणों तथा ब्लॉक से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी ली।

एसडीएम नन्देहा ने क्षेत्र में राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण, आम लोगों की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।