पाटन में नए तहसीलदार मनोज गुप्ता ने संभाला प्रभार, पहले ही दिन तहसील का किया निरीक्षण

पाटन। पाटन तहसील में नए तहसीलदार मनोज गुप्ता ने सोमवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। प्रभार लेने के बाद उन्होंने पहले ही दिन तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी, भूपेंद्र सिंह सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने नए तहसीलदार मनोज गुप्ता का स्वागत किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार मनोज गुप्ता ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए कामकाज की स्थिति और कर्मचारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने तहसील में चल रहे राजस्व संबंधी कार्यों को भी समझा।