New Year 2025 स्वागतम : नए साल पर दुनियाभर में छाया उल्लास, भारत में खुशियों की आतिशबाजी और प्रार्थना

रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। इसी क्रम में समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी नव वर्ष ने भारत से पहले दस्तक दी। अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं, जो भारत से पहले नव वर्ष का स्वागत करते हैं।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई। असम में साल का पहला सूर्योदय भी देखा गया।

स्वर्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: नव वर्ष के स्वागत में दुनियाभर में उत्साह और उमंग देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के िसडनी हॉर्बर से लेकर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक तक में जमकर आतिशबाजी हुई। वहीं, भारत में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया। देशभर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। तस्वीर स्वर्ण मंदिर की। 

उज्जैन: महाकाल के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भी पहली जनवरी को विशेष पूजा की गई। एक जनवरी को भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

नववर्ष पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु