आर्ट ऑफ लिविंग परिवार  लोरमी द्वारा नववर्ष  मनाया गया


पंडरिया । आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गमजु के पास स्थित देवी माता मंदिर परिसर में जाकर अपना नया साल का स्वागत किया।इस कार्यक्रम में परिवार के लगभग 80 सदस्यों ने भाग लिया।जिसमें सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया। सभी के द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई।बड़ों के लिए कराओके सिंगिंग और बच्चों के लिए विविध खेल का आयोजन किया गया।साथ ही सभी सदस्यों ने अनेक प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।


इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग लोरमी के प्रशिक्षक हरजिंदर छाबड़ा ने श्री रविशंकर महराज का संदेश वसुधैव कुटुम्बकं की भावना रखकर ही किस प्रकार समाज को सही दिशा प्रदान किया जा सकता है।साथ ही योग, ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से ही जीवन को स्वस्थ व सफल बनाया जा सकता है इस विषय पर विस्तार से समझाया।सभी लोगों ने सत्संग व ध्यान का आनन्द लिया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में नये साल का स्वागत किया, सभी को शुभकामनाएं दी गई।