पथरिया। छ.ग. प्रदेश युवा लोधी समाज द्वारा आमंत्रित अतिथियो के सम्मान व नवनियुक्त लोधी युवा जिलाध्यक्षो एवं सगठनात्मक पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से रखा गया है। यह कार्यक्रम मंडी प्रांगण पथरिया में पथरिया जिला मुंगेली में आयोजित होगा। समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि घनश्याम वर्मा जी (प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छ.ग.), अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती यशोदा वर्मा जी (विधायक खैरागढ़) , कोमल जंघेल जी (पूर्व विधायक खैरागढ़) , गिरकर जंघेल (पूर्व विधायक खैरागढ़) , भरत वर्मा (प्रदेश महामंत्री भाजपा छ.ग.) , विमल पटेल जी (प्रदेश लोधी समाज अंकेक्षक छ.ग.), महेश वर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई) होंगे। अध्यक्षता जगदीश वर्मा (जिला अध्यक्ष लोधी समाज मुंगेली) करेंगे।

विशेष अतिथि के रूप में घनश्याम कौशिक (प्रदेश लोधी समाज महामंत्री छ.ग.),विष्णु लोधी (प्रदेश लोधी समाज कोषाध्यक्ष छ.ग.),जीवन कौशिक (प्रदेशलोधी समाज संगठन मंत्री छ.ग.),श्रीमती दशमत जंघेल (प्रदेश अध्यक्ष महिला लोधी समाज छ.ग.),सुकदेव वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज छ.ग.), देवेन्द्र सिंह राजपूत जी (प्रदेश सचिव लोधी समाज छ.ग., कृष्ण कुमार सिंगौर जी (प्रदेश सचिव लोधी समाज छ.ग.), हरिशंकर वर्मा जी (प्रदेश संगठन सचिव लोधी समाज छ.ग.), श्रीमती जागेश्वरी वर्मा जी (जिला पंचायत सदस्य मुंगेली) होंगें कार्यक्रम में विशेष आकर्षक पं. शिव कुमार तिवारी का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम सूर सुधा का रंगा रंग प्रस्तुति रहेगा।






