मध्यप्रदेश। पवई थाना प्रभारी के रूप में नवपदस्थ श्री सुशील कुमार अहिरवार जी को कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (KHF NGO) द्वारा वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष एवं समाज सेविका अर्चना सिंगरौल, एवं संगठन सदस्य समाज सेविका अंजू सिंगरौल, समाज सेविका सुमन सिंगरौल, पत्रकार नरेन्द्र सिंगरौल, उदय नारायण द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संगठन का उद्देश्य वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी के साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को सम्मान देना रहा।







