पाटन। ग्राम माड़ीतराई में सामुदायिक भवन लोधी पारा का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव थे। अध्यक्षता घनश्याम वर्मा प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. लोधी समाज ने की। विशेष अतिथि के रूप में भावेश सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़, महेन्द्र यादव सदस्य जि.पं.राजनादंगांव, मनोज सिन्हा, जनपद सदस्य, मोतीलाल वर्मा, सेक्टर प्रभारी योगेश सिंह लोधी समाज सेवी , लखनलाल वर्मा ग्राम पटेल श्रीमती ईश्वरी दिलीप साहू (सरपंच) एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत माड़ीतराई उपस्थित थे। नव निर्मित भवन कि लागत राशि 6,50 लाख है जो किपिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के तहत के तहत स्वीकृत हुआ था।








