नव सृजक बहुउद्देश्यीय किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित (FPO) का अनावरण osd आशीष वर्मा ने किया,   FPO सदस्यों को दी जिम्मेदारी, केयर इंडिया बदल रही है पाटन के 20 ग्रामों की तस्वीर

बलराम यादव / 9893363894
पाटन। केयर इंडिया द्वारा बुधवार को समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत  प्रसार कार्यशाला सह  नव सृजक बहुउद्देश्यीय किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित (FPO) का अनावरण समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर fpo सदस्यो को उनके क्षेत्र का कार्यभार भी सौंपा गया।  इस आयोजन में केयर इंडिया द्वारा पाटन ब्लॉक के 20 ग्राम को गोद लिया गया है। उस गांव का समुचित विकास के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। केयर इंडिया द्वारा चयनित ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, छोटे उद्योग  के लिए प्रेरित करने का कार्य किया गया। इसके अलावा बैंक लिंकेज कर किस तरह  स्व सहायता समूह के लोग जोड़कर आर्थिक उपार्जन कर सकते है। साथ हो समूह को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद सभापति दिनेश साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष देव कुमार निषाद, छग शासन द्वारा खूबचंद बघेल कृषि अलंकरण से सम्मानित कृषक रोहित साहू, स्टेट प्रबंधक केयर इंडिया नवशाद परवेज, केयर इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर उड़ीसा डाक्टर प्रदीप महापात्र,  एच डी एफ सी बैंक के स्टेट हेड प्रशांत वर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत के बाद स्टेट प्रबंधक केयर इंडिया नवशाद परवेज ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया की केयर इंडिया द्वारा बैंक के सहयोग के माध्यम से शिक्षा, खेती, छोटा उद्योग, हेल्थ और किस तरह से स्व सहायता समूह बैंक से लिकिंग होकर अपना जीविका का साधन बना सकते है। उन्होंने तेली गुंडरा के सरपंच मनीष पटेल के कार्यों की सराहना की। उनके सहयोग से वहा पर काफी अच्छा कार्य हुआ है। इसके अलावा अन्य 19 गांव में भी अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने बताया की इन 20 गांवों में डिजिटल क्लास रूम भी बनाया गया है। उन्होंने बताया की किस तरह से स्व सहायता समूह अपनी उत्पादन कर सी मार्ट में जाकर बेच रहे है। सी मार्ट के साथ अनुबंध भी हुआ है।  गौरी शंकर खंडाईत ने बताया की मछली पालन के लिए युवाओं को प्रेरित करने इन 20 गावों खेत तालाब का निर्माण कराया हुआ है इसके अलावा तालाबों का गहरीकरण का काम किया है। कम से कम पानी में अधिक से अधिक फसल ले सके इसलिए ड्रिप सिस्टम भी गावों में बनाया गया है। बारिश का पानी को बचाने के लिए भी वाटर रिचार्ज की दिशा में काम किया है। खेती के लिए करीब 600 किसानों के खेतो का मिट्टी परीक्षण किया गया है।  इस अवसर पर प्रमुख पंकज नंदनवार, प्रकाश सेलोकर, वर्षा मिश्रा, चंद्रकांत वर्मा, भूपेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

इन गावों को गोद लिया है केयर इंडिया ने
केयर इंडिया द्वारा गावों में योजना बनाकर कार्य किया गया है  इन गावों में हुवे कार्यों को दिल्ली, सहित हैदरा बाद की टीम भी विजित कर सराहना कर चुके है  जिन गांवों को गोद लिया गया है उनमें पंदर,  कसहि , सोरम, धूमा, मर्रा, बेलोदी, गबदी, देवादा, गुजरा, रेंगाकठेरा, तेलीगुंड्रा, खर्रा, ओसर, डीघारी,  करेला, कुर्मी गुंडरा,  पहन्दा झ, सुरपा, दरबार मोखली, अरसनारा शामिल है।