अचानकपुर स्कूल में नवनिर्वाचित सरपंच ने कराया न्यौता भोजन…सरपंच चुनाव जीतने के बाद बच्चों को परोसा स्वादिष्ट व्यंजन


सेलूद। ग्राम पंचायत अचानकपुर के नवनिर्वाचित सरपंच देवानंद साहू ने ग्राम के शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बच्चों को न्यौता भोजन कराया। पंचायत चुनाव जीतने के खुशी में उन्होंने यह कार्यक्रम का आयोजन किया। न्यौता भोजन में बच्चों को एवं शिक्षकों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसी गई। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक गण भी मौजूद रहे।