पंडरिया। ब्लाक के ग्राम महका में नव दंपत्ति भूपेन्द्र चंद्राकर व उनकी धर्मपत्नी नूतन चन्द्राकर ने शादी के बीच बारात से लौटने के बाद अपने गृह ग्राम महका में सभी रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक नीम का पौधा रोपित किया।उन्होंने से सभी लोगों से पौधारोपण करने तथा ऐसे अभियानों से जुड़ने की अपील की तथा कहा कि इससे क्षेत्र में पौधारोपण होने पर गिरते भूजल स्तर सहित नदी- नालों में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी साथ ही स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण होगा।उन्होंने घर पहुंचते ही सर्वप्रथम एक नीम का पौधा रोपित कर किया ततपश्चात गृह प्रवेश किया।इस दौरान ज्योति ,उर्वशी,निधि,कौशिल्या,गुलाबा,इंद्राणी कविता,कलीराम चन्द्राकर,रोहित रजक,संतराम,कृष्णा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







