सड़क दुर्घटना में मौत की खबर भ्रामक निकली, तीनों युवाओं का हो रहा अस्पताल में इलाज, dhour चौक के पास हुआ है हादसा, गोडपेंड्री का मामला


पाटन। दुर्ग पाटन मोड पर dhour चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत की खबर भ्रामक निकली।  अभी जानकारी मिली है कि दोनों युवक घायल  है । घायल तीनों युवक का इलाज चिखली के पास एक निजी अस्पताल में जारी है। परिजनों ने बताया कि अभी दुर्घटना में घायल सभी युवक  का इलाज चल रहा है बता दे की सोशल मीडिया में दुर्घटना में दो युवक की मौत की खबर जो चलाए जा रहे थे वह भ्रामक थी। सीजी मितान ने युवकों की मौत की खबर त्रुटि वश जारी किया था। उसका खंडन करता है और तीनों घायल युवकों का जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता है।