पद्मश्री तीजन बाई के निधन की खबर भ्रामक, हालत स्थिर


पाटन क्षेत्र में प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री तीजन बाई के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, तीजन बाई का उपचार उनके गृह ग्राम गनियारी में चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन, डॉ. कठौतिया ने स्पष्ट किया कि तीजन बाई की स्थिति स्थिर है और उन्हें लेकर फैल रही निधन की खबरें निराधार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।