रायपुर। पिछले एक माह से अधिक समय से हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारियों ने आज हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। बता दे कि दो दिन पहले ही 800 से अधिक कर्मचारी को बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ है। माना जा रहा है कि इसी के बाद हड़ताल स्थगित किया गया है। संघ के प्रांताध्यक्ष ने एक टीवी चैनल की बताया है कि है कि हमारी चार मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। और अन्य मागों पर विचार किया जाएगा इसके बाद हड़ताल स्थगित किया गया है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर से हड़ताल कर सकते है।







