भांजी ने मामी को मात दिया…भाजपा के कीर्ति नायक बनी जनपद पंचायत के 12 वी अध्यक्ष, देखिए कितने वोट से जीती


पाटन। भाजपा के कीर्ति नायक जनपद पंचायत पाटन के नए अध्यक्ष होगी। उन्होंने कांग्रेस के रश्मि वर्मा को परास्त किया। जनपद सभागार में आयोजित जनपद पंचायत पाटन की प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। बता दे कि रिश्ते में कीर्ति नायक रश्मि वर्मा की भांजी है। कीर्ति नायक को 18 वोट और रश्मि वर्मा को 07 वोटर मिले।