नगरी/सिहावा, बेलरगांव।कृषि एवं ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में नवदुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव समिति बेलरगांव के द्वारा नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

कार्यक्रम में जसगीत झांकी पार्टी शुक्ला डीही, जिला-दुर्ग के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक जस गीतों से समां बांध दिया और माता जी की महिमा का गुणगान किया, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रस्तुति से पूर्व मंच पर विराजित माँ दंतेश्वरी माता जी के शैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अतिथिगण :
- मुख्य अतिथि – विकास मरकाम अध्यक्ष, आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड, छ.ग. शासन (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त)
- अध्यक्षता – मौर्यध्वज सेन, अध्यक्ष, नवदुर्गा विजयादशमी महोत्सव समिति बेलरगांव
- *विशिष्ट अतिथि अजय ध्रुव , सदस्य, जिला पंचायत धमतरी
- रीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव
- नंदनी साहू जनपद सदस्य
- हुमिंत लिमजा अध्यक्ष, भाजपा मंडल बेलरगांव
- लिलाम्बर साहू कृषि एवं ग्राम विकास समिति
- अशकरण पटेल संरक्षक, ग्राम समिति
- जीतूं साहू पत्रकार नगरी
इसके अलावा मंच पर पोखराज कश्यप (उपाध्यक्ष), उमेश साहू, गिरधारी देवांगन (सहसचिव), उमेंद्र दीवान (ग्राम समिति सचिव), सुरेश देवांगन सहित नवदुर्गा विजयादशमी समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।





