पाटन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेलुद में जिला युवा उत्सव का आयोजन युवा एवं खेल विभाग दुर्ग एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें 13 विधाओं 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता एवं युवा कवि निखिल चतुर्वेदी ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।उन्होंने मां हिंदी पर कविता पाठ करते हुए कहा कि हम जिए नव युग में या भविष्य का विचार करें, हिंदी हमारी मां है और मां का त्याग कौन करें।

अतिथियों द्वारा विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सेलूद की सरपंच ख़ेमिन साहू, कन्या विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एम के बंजारे मैडम, नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी नितिन शर्मा, बालाराम साहू , स्वामी आत्मानंद विद्यालय सेलूद के प्राचार्य महोदय के साथ पाटन, दुर्ग एवं धमधा ब्लॉक के विभिन्न व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।






