निषाद समाज चुनाव: गहमा गहमी के बीच मतदान शुरू, अध्यक्ष सहित संगठन के पांच पद के लिए चुनाव, दो पैनल में सीधा मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए देव कुमार और विष्णु निषाद आमने-सामने

पाटन। छत्तीसगढ़ निषाद कैवट समाज पाटन तहसील का चुनाव आज रविवार को निषाद समाज भवन पाटन में शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर समाज के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष देव कुमार निषाद और पूर्व सरपंच विष्णु निषाद ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

चुनाव में पाटन तहसील क्षेत्र के 295 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाज का नया अध्यक्ष चुनेंगे। मतदान प्रक्रिया समाज भवन में निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।

वहीं चुनाव के लिए जारी प्रत्याशी पत्र में अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष, सचिव महिला, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं उप संगठन सचिव पदों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं। चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में खासा उत्साह है और सभी की नजर अध्यक्ष पद के परिणाम पर टिकी हुई है।