केशव साहू,9302435161
राजनांदगांव- जिला निषाद समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं भांचा-भांची चरण पखार पूजन कार्यक्रम 10 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम स्थल नया गंज मंडी राजनांदगांव में आयोजित की गई है ।
समाज के जिला मीडिया प्रभारी चैनकुमार सोनवानी निषाद ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलेश्वर साहू अध्यक्ष अन्य पि.व.प्रा. छग शासन एवं विधायक डोंगरगाव, व अध्यक्षता श्री एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छ.ग. शासन होंगे । अति विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज, हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव, जितेन्द्र मुदलियार अध्यक्ष युवा आयोग छ.ग. शासन, मान, हीराभाई निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत डोंगरगांव, कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, गोवर्धन देशमुख अध्यक्ष मंडी बोर्ड राजनादगांव होंगे ।


कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम प्रातः 10 बजे सम्मानित अतिथियों का आगमन एवं श्री रामचन्द्र जी का पूजा अर्चना, प्रातः 10:30 बजे भांचा-भांजी चरण पखार एवं चरण पूजा, प्रातः 11:15 बजे सम्मानित अतिथियों का स्वागत सम्मान, प्रातः 11:45 बजे प्रतिभा सम्मान, दोपहर 12:15 बजे अतिथियों का उद्बोधन, दोपहर 1 बजे सामाजिक विषय पर चर्चा परिचर्चा, शाम 5 बजे समापन होगा ।
समापन कार्यक्रम के अतिथि
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, छ.ग., राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक राजनांदगांव व अध्यक्षता- संतोष पाण्डे सांसद राजनांदगांव करेंगे । तथा विशेष अतिथि- मधुसूदन यादव पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, अभिषेक सिंह पूर्व सांसद राजनांदगांव, नीलू शर्मा पूर्व अध्यक्ष ना.अ.नि एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, गीता घासी साहू जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव, विक्रांत सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजनांदगांव, रमेश पटेल जिलाध्यक्ष, भाजपा राजनांदगांव, कोमल सिंह राजपूत महासचिव प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा, किसुन यदु सिंह नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम राजनांदगांव, आनंद निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज, नेहरू निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज, प्रेमलता निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला छत्तीसगढ़ निषाद समाज होंगे । जिलाध्यक्ष द्रुपद मुन्ना निषाद, महासचिव टीकम निषाद, आयोजन प्रभारी हीराभाई निषाद, गिरधर निषाद, चैनकुमार सोनवानी निषाद, कोषाध्यक्ष छगन निषाद, मौजी राम निषाद सहित सभी जिला पदाधिकारियों ने जिला क्षेत्रीय व पंचगहिया पदाधिकारियों व स्वजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ।






