शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा के छात्र नीतीश कुमार निर्मलकर ने नेशनल लेवल  हासिल किया  51 रैंक… शाला को किया गौरवान्वित



अंडा।  भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दिनांक 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस का आयोजन किया जिसका उद्देश्य मानको एवं गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मानको के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्कूलों में रजिस्टर्ड मानक क्लब के सदस्यों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा के छात्र नीतीश कुमार निर्मलकर ने नेशनल लेवल पर 51 रैंक हासिल कर शाला को गौरवान्वित किया उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानक महोत्सव रायपुर में एक भव्य समारोह में छात्र को पुरस्कृत किया।
साथ ही साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानक महोत्सव में अटल लैब एवं आर्यभट्ट गणित एवं विज्ञान क्लब के सहयोग से  विज्ञान कार्निवल में विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया जिसमें स्मार्ट ट्रेन ऑक्यूपाइड ,स्केलेटन चेयर ,ब्रायन लिपि यह सभी मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे इन मॉडलों को मुख्यमंत्री जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा बहुत ही सराय गया इसमें विभिन्न छात्राएं हिमेश ,सोमेश साहू ,रेमन देशमुख ,सुमित, रूपेश्वरी सर्व, रेणुका ,श्वेता साहू प्रीति साहू ,तरुण ,धनराज ,एवं उन माया उनमय ने मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शाला की प्राचार्य श्रीमती सीमा जम्बुलकर एवं मानक क्लब मैटर श्रीमती स्वाति कोठारी एवं श्रीमती वि भादुबे तथा समस्तशिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर भविष्य में भी शाला का नाम इसी तरह रोशन करने हेतु प्रेरित किया l