पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पाटन मंडल में संगठन विस्तार के तहत सेलूद निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता नीतीश यादव को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

नीतीश यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद नीतीश यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर, मंडल महामंत्री कृष्णकुमार साहू, अखिलेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, महेश्वर बंछोर, जिला ओबीसी प्रचार-प्रसार प्रमुख चंचल यादव, पूर्व सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, टामन साहू, शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन, हरप्रसाद आडिल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुणाल वर्मा, महामंत्री तनमय धुरंधर सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नीतीश यादव के नेतृत्व एवं सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।






