पाटन।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचान्दुर के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMSE) परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस परीक्षा में चयनित होने पर बच्चों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक प्रत्येक माह 1000 रुपए छात्रवृत्ति के रूप में 4 वर्ष में कुल 48000 रुपए मिलते हैं । प्रतिवर्ष इस NMMSE परीक्षा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचान्दुर के बच्चों का चयन होते आ रहा है। यह क्रम आज भी लगातार जारी है।

इस साल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचान्दुर से 5 बच्चों का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा NMMSE में हुआ।
चयनित बच्चों में
- मिर्ज़ा आबिद हुसैन, 120 अंक, पिता – साकिल बेग, माता – जीनत परवीन
- सिद्धि साहू, 118 अंक पिता – पुरन साहू, माता – कुलेश्वरी साहू,
- निधि देवांगन, 118 अंक पिता – ऋषि देवांगन, माता – भारती देवांगन
- मीनाक्षी, 116 अंक पिता – रूपेश कुमार, माता – लिलेश्वरी
- नंदनी देवांगन, 115 अंक पिता – विवेकानंद देवांगन, माता – संगीता देवांगन
का चयन हुआ है । इस क्रम में
1 शालिनी साहू, पिता विश्वनाथ साहू माता – सुलोचना 108 अंक
2 गुनगुन, पिता गणेश राम साहू, माता खिलेश्वरी साहू 96 अंक
3 कुलदीप देवांगन,पिता सीताराम देवांगन, माता मंजू देवांगन 88 अंक
4 गायत्री पटेल, पिता गोवर्धन लाल पटेल, माता जमुना बाई 85 अंक
5 रेणुका, पिता सतीश साहू माता ममता साहू 84 अंक
6 दुर्गेश, पिता हेमंत कुमार, माता डुलेश्वरी 82 अंक
7 जीविका यादव, पिता ओमप्रकाश यादव, माता हेमिन यादव 78
8 दिशा ढीमर, पिता मिथलेश, माता यशोदा 73 अंक
9 भूपेश यादव, पिता रघुवीर यादव, माता किरण यादव 68 अंक
10 सिमरन खान, ताहेर खान, माता आसमा 63 अंक
इन्होंने भी परीक्षा में अपनी सहभागिता दिलाते हुए शाला परिवार को गौरवान्वित किया।
रिजल्ट के पश्चात सभी बच्चों और पालकों को शाला में आमंत्रित करके बधाई दिया गया। शाला परिवार ने सभी का अभिनंदन बैंड बाजा की धुन के साथ मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर सभी का उत्साह बढ़ाया।

सभी बच्चों और पालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लगातार मेहनत और शाला परिवार के सक्रिय प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुईं। आगामी सत्र में NMMSE परीक्षा में सम्मिलित बच्चों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मचान्दुर में ही बीते वर्ष बच्चों और पालकों को भ्रमित करके तालाबंदी की स्थिति तक पहुंचाया गया था। लेकिन अब परीक्षा परिणाम से सभी भ्रम दूर हो गए। बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का परिचय देता है कि बालक पालक और शिक्षक शिक्षिकाओं के साझा प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई है। बीते वर्षों में बच्चे NMMSE के लिए अलग से निजी कोचिंग भी जाते थे परंतु इस वर्ष निजी कोचिंग के बिना शाला परिवार के सहयोग से यह नया कीर्तिमान स्थापित कर पाने में सफलता मिली।
विद्यालय के प्रधान पाठिका पूर्णिमा साहू ने सभी बच्चों को इसी तरह आगे सतत मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी। तत्कालीन उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त चुनौती को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। पालक और बच्चों ने शाला परिवार के ऊपर विश्वास किया और परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साझा प्रयास से यह लक्ष्य साध्य हो पाया। संकुल समन्वयक प्रणव माण्ड्रिक ने सतत उत्साह वर्धन करते हुए शाला परिवार का मनोबल बढ़ाया प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का पूर्णिमा साहू ने आभार सह धन्यवाद व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में प्रधान पाठिका पूर्णिमा साहू, दुलारी ठाकुर, कविता देवांगन, प्रेमलता साहू, अंजू गोस्वामी, सविता डहरिया, नरेश चंद्र मंडावी, मिलिन्द चन्द्रा, प्रवीण यदु, देवेंद्र गिरी गोस्वामी, नीता साहू, भारती देवांगन, सहिस राम देवांगन, लिलेश्वरी साहू, जीनत परवीन, साकिल बेग सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे सभी का स्नेह आशीर्वाद और विश्वास बच्चों को लगातार मिले ऐसी सबने मनोकामना की ।






