NMMSE 2026 : बठेना की तान्या वर्मा का हुआ चयन,4 वर्षों तक मिलेगी छात्रवृत्ति

पाटन।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बठेना पाटन के कु तान्या वर्मा पिता स्व हरिशंकर वर्मा का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा (NNMMSE) में चयन हुआ हैं। मार्गदर्शक शिक्षक नरोत्तम कुमार साहू ने बताया कि विगत वर्षो से लगातार विद्यालय के बच्चों का चयन NMMSE परीक्षा में हो रहा हैं। चयनित बच्चों को प्रति माह 1000 रूपये का छात्रवृत्ति मिलती हैं जो ग्रामीण प्रतिभावान बच्चों के लिए एक बड़ा सहयोग हैं। यह छात्रवृत्ति बच्चों को शासकीय विद्यालय में अध्ययन करने पर लगातार 4 वर्षों तक मिलता है। विद्यालय में नवाचारी शिक्षण पद्धति का उपयोग करते हुए स्नार्ट क्लास के माध्यम से गत वर्षो के प्रश्न पत्रों का अभ्यास कराया गया एवं शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग करके अधिगम को सुगम बनाया जा रहा।

तान्या वर्मा के इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत बठेना की सरपंच ऊनिका वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती सीता निषाद, संकुल प्राचार्य एच सी शुकतेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी के देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक गुनेश्वर वर्मा, प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती अनुराधा बडोला, नोडल शिक्षक श्रीमती प्रेमलता चौधरी, शिक्षक ओमप्रकाश साहू, संतोष मस्तावर, सुजान सिंह वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, परिजन सहित संकुल केंद्र बठेना के शिक्षकों व ग्रामवासियों ने बधाई दी है।