मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।ग्राम बेलरगांव में श्रीराम चरित्र मानस सम्मेलन समिति एवं समस्त ग्रामवासिंयो के तत्वाधाम में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का आयोजन 10 फरवरी से 13 फरवरी तक रखा गया है। इस मानस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त अनेक मानस मंडलियां प्रस्तुति देंगी।जिसके तैयारी में मानस समिति के अध्यक्ष नोमलाल देवागंन ,हरिनाथ पटेल, उमेंद दीवान, सुरेश कोराम, उमेश देवांगन,कुजल पटेल, भुवनदास मानिकपुरी, सुरेश देवांगन,अमरसिह पटेल,सुरेश प्रजापति, कुशल साहु सहित ग्रामवासी लगे हुए है।





