जशपुर। एक वृद्ध बुजुर्ग न्याय के लिए चक्कर काट रहा है। मारपीट कर नगद राशि लूटने वालो पर कार्रवाई नही होने से परेशान बुजुर्ग अब न्याय की उम्मीद लेकर कलेक्टर और एसपी से फरियाद की है। इधर कार्रवाई नही होने से मारपीट करने वालों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है।

पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र पंड्रापाठ चौकी के भड़िया का है। जहां एक बुजुर्ग की रास्ता रोककर कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट किया है,बुजुर्ग राजा राम ने अपने दामाद के घर भेडिकोना जा रहा थानढाई लाख रुपये लेकर। क्योंकि बुजुर्ग का बेटी दमांद जेसीबी मशीन लेने वाले थे। उसी दौरान भड़िया से कुछ ही दूरी पर जंगल के पास कुछ लोग मिले और बुजुर्ग के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिससे बुजुर्ग वहीं बेहोश हो गया और आनन फानन में उसे बगीचा अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु अम्बिकापुर रेफर भी किया गया था। बुजुर्ग का सिर हांथ पैर में चोट आई थी, जिसमें साफ साफ तस्वीरों में भी लहूलुहान का दिखाई दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि थैला में ढाई लाख रुपये के साथ साथ जमीन और आधार कार्ड पासबुक जैसे कि दस्तावेज भी थे वह भी छिन कर ले गए,जब बुजुर्ग राजा राम ने हॉस्पिटल से आकर उच्चाधिकारियों से मिलकर इसकी सूचना दिया। अब देखना है की न्याय के लिए चक्कर काट रहे बुजुर्ग का फरियाद कौन सुनेगा।






