पाटन।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी में 33 छात्राओं को गुरुवार को सायकिल वितरण किया गया। जिसमें शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केवल चंद्राकर , परदेशी राम देशलहरा सरपंच ग्राम पंचायत औंधी, उपसरपंच दीपक चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजू वर्मा, विधायक प्रतिनिधि राम वर्मा , संस्था प्राचार्य श्रीमती उमा कोमरा एवं व्याख्याता डोमेंद्र वर्मा,खुमेश साहू और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।






