नए शिक्षक भर्ती में विज्ञान का एक पद भी नहीं,अभ्यर्थी नाराज


पंडरिया।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5000 पद पर शिक्षक भर्ती करने हेतु आवेदन जमा करने सहित पद संख्या विवरण जारी किया गया है।जिसमें शिक्षक भर्ती के लिए 1654 पद प्रदर्शित किया गया है।जिसमें हिंदी 250,संस्कृत 300,अंग्रेजी 504,गणित 250,सामाजिक विज्ञान 250 व कृषि के लिए 100 पद रिक्त दिखाया गया है।जबकि विज्ञान विषय में एक भी पद पर भर्ती नहीं कि जा रही है।इससे विज्ञान विषय वाले बेरोजगारों में नाराजगी दिखाई पड़ रही है।प्रदेश में विज्ञान विषय के बहुत सारे पद रिक्त होने के बाद भी शासन द्वारा विज्ञान विषय वालों के लिये पद नहीं निकलना इनके प्रति अन्याय है।विज्ञान विषय के अभ्यर्थी जो टेट व डीएड किये हैं।उनका पढ़ाई बेकार हो गया।वे शिक्षक भर्ती के लिए सभी योग्यता रखते हुए भी अयोग्य हो गए ।लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे इन बेरोजगारों के लिए यह शिक्षक भर्ती व्यर्थ साबित हो गया।विज्ञान विषय वाले अभ्यर्थी राजेश कुमार व दुर्गेश ने बताया कि विज्ञान के बहुत से पद खाली होने के बाद भी सरकार द्वारा विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है।यह विज्ञान विषय लेकर पढ़ाई करने वालों के लिए अन्याय है।वर्षों से इंतजार कर रहे योग्य युवाओं के लिए यह विज्ञापन दुर्भाग्यपूर्ण है।
विषय बंधन नहीं तो भर्ती विषय अनुसार क्यों– शिक्षक भर्ती में विषय अनुसार विज्ञापन जारी करने को भी लेकर लोग आपत्ति कर रहे हैं।शासन द्वारा पिछली पदोन्नति व भर्ती के समय विषय बंधन को खत्म कर दिया गया था।जिसके बाद भी विषयानुसार विज्ञापन जारी किया गया है।जब विषय बाध्यता खत्म कर दिया गया है,तो शिक्षक भर्ती में कुल पद पर भर्ती होना चाहिए।जबकि विषय आधार पर भर्ती की जा रही है।