पंडरिया।ब्लाक के ग्राम डोमसरा में 106.54 लाख की लागत से जल जीवन मिशन योजनांतर्गत पानी टंकी व पाइप लाईन का कार्य किया गया है।जिसका निर्माण 2023 में प्रारंभ किया गया था तथा 2024 में टंकी तैयार हो गयी।किंतु आज तक उक्त पानी टंकी से पानी सप्लाई चालू नहीं हुई है।इधर गांव से गुजरने वाली सुखी पड़ी हुई है तथा अधिकतर बोर भी पानी की कमी से बंद पड़े हैं।वहीं लाखों खर्च कर पेयजल सप्लाई के लिए बनी टंकी से भी लोगों को राहत नहीं मिली।बताया जा रहा है कि उक्त पानी टंकी करीब डेढ़ घंटे तक चला है,जिसके बाद आज तक नहीं चल पाया है।बताया जा रहा है कि कम केसिंग डालने के कारण बोर में मिट्टी गिर गया है।जिसके बाद से चालू नहीं हुआ है।जल जीवन मिशन योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।जिसे आम वाले समय के लिए दूरदर्शी सोंच के साथ बनाया गया था।किंतु भ्रष्ट्राचार व स्तरहीन निर्माण के चलते योजना अधिकतर गांवों के फेल हो गयी है।ग्रामीण भोला जायसवाल, इंद्रजीत सिंह, योगेश व रोहित ने बताया कि लाखों खर्च कर टंकी बनाने के बाद भी गांव में पेयजल संकट है।लोग पेयजल सहित निस्तारी के लिए परेशान हो रहे हैं।केवल टंकी बनाकर छोड़ दिया गया है।इसे चालू नहीं किया गया है।

हैंड ओवर लेने दबाव-ग्राम पंचायत डोमसरा के सरपंच गायत्री संतोष सोयाम ने बताया कि पीएचई विभाग द्वारा टंकी को हैंड ओवर लेने दबाव बनाया जा रहा है ,जबकि कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि टंकी के नीचे को लेबल नहीं किया गया है।कई जगह पाईप लाइन नहीं लगे हैं।वहीं बोर में मिट्टी भर गया है तथा कांक्रीट नहीं किया गया है।उन्होंने जल्द ही कार्य पूरा कर हैंडओवर देने की मांग की है।






