नगर पंचायत का मनोनित बाडी भंग, अब प्रशासक संभालेंगे कामकाज, एस.डी.ओ. (राजस्व) नगर पालिका अमलेश्वर का प्रशासक नियुक्त


पाटन।।/ राज्य शासन द्वारा दुर्ग जिले के नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नियुक्त किया गया है। सोमवार 04 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार आगामी आदेश पर्यंत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगर पालिका अमलेश्वर की परिषद के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही अब पिछले सरकार के द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का मनोनयन भी समाप्त माना जा रहा है। बता दे की जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में कमान संभाला है तब से अंदाजा लगाया जा रहा था की अम्लेश्वर पालिका में जो मनोनयन किया गया है उसे हटाकर प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। जानकारी मिली है की एक दिन पहले ही उत्तर पाटन के मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ने इस विषय पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भी दूरभाष पर चर्चा किया था। वही सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है की एक दो दिन में नगर पालिका परिषद में प्रशासक नियुक्त नही किया जाता तो भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के रायपुर स्थित आवास में जाकर मुलाकात करने वाले थे। इससे पहले ही शासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिया।