पाटन। ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करने हेतु कई प्रत्याशी ₹50 का स्टांप लेने के लिए भटक रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि नामांकन फार्म के साथ प्रारूप कर दिया गया है उसी में₹5 का टिकट के साथ नोटरी करके ही जमा किया जा सकता है जिसे भी मान्य किया जा रहा है। वहीं जानकार सूत्रों का कहना है कि कई पंचायत में सरपंच पद के लिए नामांकन फार्म जमा लेने के पहले ₹50 का स्टांप में शपथ पत्र देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। किसी के द्वारा भ्रामक खबर फैलाया दिया गया है कि सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करते समय ₹50 के स्टांप में शपथ पत्र जरूरी है। तहसीलदार श्रीमती मीना साहू ने बताया कि नामांकन फार्म के साथ प्रारूप चार दिया गया है जिसमें कम से कम ₹5 का रेवेन्यू टिकट लगा करके नोटरी कराने के बाद भी जमा किया जा सकता है।







