अंडा। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन दुर्ग भिलाई की बैठक कल्याणी शीतला मंदिर टंकी मरोदा में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता मेघनाथ यादव प्रदेश अध्यक्ष ने की। कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा ने सदस्यता संबंधी जानकारी दी।महामंत्री लखन लाल साहू ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के जल,जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा करना ही हमारा परम कर्तव्य है। प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर मनोनयन कर संगठन का विस्तार किया गया। जो इस प्रकार है।


प्रदेश सलाहकार रमेश साहू,उपाध्यक्ष गेंदलाल वर्मा, बोधन यादव, संगठन सचिव डॉ मोहित साहू, प्रचार सचिव श्याम वर्मा संगठन सह सचिव भागवत सोनी, प्रचार सह सचिव विक्की सोनी, सह सचिव शंभू पटेल, मिडिया सहायक दीपक साहू।


इसी प्रकार जिला दुर्ग के अध्यक्ष डॉ आर एल साहू, उपाध्यक्ष संतोषराजू हरमुख,प्रेमलाल निर्मलकर, एस पी चंद्रवंशी,हरीश यादव,महामंत्री चोवाराम निषाद, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, संगठन सचिव टुमन लाल, प्रचार सचिव डोमन लाल यादव,सहसचिव देवेश भारती,अविनाश बनपाल,महिला जिला अध्यक्ष ईश्वरी पटवा को नियुक्ति प्रदान की गई।


नव नियुक्त पदाकारिकारियो को बधाई देने वालों में मेघनाथ यादव, लखन लाल साहू, जीवन सिन्हा,पार्षद विधि यादव, रमा साहू,रामानंद देवागन सहित अनेकों लोग थे। उपरोक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री लखन लाल साहू ने दी।

