कुम्हारी

नगरीय निकाय चुनाव के तरीखों के ऐलान के बाद कुम्हारी पालिका में अध्यक्ष एवं पार्षद पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन फार्म लिए जा रहे है नामांकन के पहले दिन भाजपा नेता अश्वनी देशलहरे ने पालिका परिसर जाकर सर्वप्रथम नामांकन फर्म खरीदा वहीं आज किसी भी उम्मीदवार ने फार्म जमा नही किया।
बता दे कि पालिका के 24 वार्डों के लिए मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम महेश राजपूत एवं दो सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है जिसमें 1 से 12 वार्ड तक तहसीलदार भिलाई-3 पवन ठाकुर के पास नामांकन जमा होंगे वहीं 13 से 24 वार्ड तक के दावेदार पालिका सीएमओ नेतराम चंद्राकर के पास फार्म जमा करेंगे जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण की जा चुकी है
प्रतिभूति निक्षेप राशि पार्षदों के लिए 3 हजार अध्यक्ष के लिए 15 हजार तय की गई है।
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के लिये प्रत्येक उम्मीदवार के लिए यह आवश्यक है कि वह निम्नानुसार धनराशि निक्षेप के रूप में जमा कराए जिसमें पार्षदों के लिए 3000 हजार रुपये एवं अध्यक्षों के लिए 15000 हजार रुपये तय की गई है। वहीं निर्वाचन नामवली का अवलोकन एवं विक्रय भी किया जा रहा है।
31304 मतदाता करेंगे पार्षदों व नगर के अध्यक्ष पद पर मतदान
कुम्हारी पालिका क्षेत्र के कुल 24 वार्डों के 31304 मतदाताओं के द्वारा 24 पार्षदों एवं पालिका अध्यक्ष का मतदान कर उनके भाग्य का फैसला किया जाएगा।






