पाटन। तहसील सतनामी समाज पाटन के आम चुनाव की नाम निर्देशन (फार्म भरना) 21 एवम 22 मई को समय 11.30 बजे से 03 बजे तक निर्धारित किया गया है।जिसमे चुनाव हेतु नामांकन फार्म भरा जा सकता है।नामांकन हेतु आधार कार्ड की फोटो कॉपी,मतदाता सूची जिसमे नाम हो उस पेज की फोटो कॉपी,एक फोटो,मोबाइल नंबर एवम एक समर्थक ,प्रस्तावक (जिसका नाम मतदाता सूची में हो )अनिवार्य रहेगा।
नामकन हेतु निर्धारित निर्वाचन शुल्क नामांकन फार्म के साथ जमा कर रसीद लेने पर ही मान्य रहेगा।उपरोक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी तहसील सतनामी समाज पाटन द्वारा दिया गया।







