रायपुर।
शहर में अब सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी चोरों के निशाने पर आ गई हैं। ताजा मामला रायपुर के बजाज कॉलोनी से सामने आया है, जहां बीती रात एक युवक ने घर में घुसकर बरामदे में रखे एकं गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।
पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी को सिलेंडर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित राकेश उप्पल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पतासाजी में जुटी हुई है।







