पाटन। शुक्रवार को कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पाटन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकरणों का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने प्रकरणों को देखते हुए कहा कि इनके निराकरण की गति धीमी है। राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों से प्रतिवेदन देरी से प्राप्त हो रहे हैं इस वजह से देरी हो रही है। कलेक्टर ने इस संबध में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने निर्देश दिये।







