पाटन । शनिवार को सुबह स्कूल के समय पाटन विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (बी आर सी) श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । सबसे पहले 7:30 पर पाटन विकासखंड के मर्रा संकुल के पूर्व माध्यमिक स्कूल सोरम में पहुंचे । जहां पर 8:10 बजे के बाद तीन शिक्षिका पहुंची , जिन्हें देर से आने के लिए नोटिस जारी किया गया और साथ ही शिक्षकों को धाराप्रवाह पठन , पहाड़ा और अंग्रेजी पठन के लिए निर्देशित किया गया , साथ ही लाउडस्पीकर के द्वारा प्रार्थना करवाने के लिए निर्देशित किया गया ।

बच्चों के साथ चर्चा करते हुए कहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थी रोज होमवर्क करे और शिक्षकों के द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करें । इसके पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांतरा में प्रधान पाठक एवं शिक्षकों के साथ बैठक लिए एवं बैगलेस डे के तहत बच्चों के द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा जाए तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए दिशा निर्देश जारी किए साथ ही बच्चों के धारा प्रवाह पठन के लिए विशेष कार्य करने कहा गया ।
इसके बाद बी आर सी वर्मा पूर्व माध्यमिक शाला मर्रा पहुंचे और वहां पर बच्चों के साथ चल रहे प्रश्नोत्तरी में भाग लिए और साथ ही बच्चों के साथ उन्होंने चर्चा की की कैसे हम रोज उपस्थित होकर अपने पढ़ाई की स्तर पर आगे बढ़ा सकते हैं तथा कक्षा में शिक्षकों के साथ डाउट को पूछ कर अपने जानकारी में कैसे सुधार कर सकते हैं ।शिक्षकों को अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए तथा दिसंबर माह में धारा प्रवाह पठन और पहाड़ा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया ।

प्राथमिक शाला बोदल में भी उन्होंने शिक्षिका को बच्चों के साथ बैगलेस डे के तहत क्रियाकलाप करने के लिए निर्देशित किया।
अंत में वर्मा जी पूर्व माध्यमिक शाला गाडाडीह पहुंचे और वहां पर उन्होंने वी एस के एप में अपने उपस्थिति को समय में डालने के लिए सभी शिक्षको को निर्देश दिए तथा कहा की उपस्थिति पंजी में भी अपनी उपस्थिति रोज डालें जिससे कि वीएसके के साथ-साथ उपस्थिति को प्रूव किया जा सके। और साथ ही संस्था प्रमुख को अपने सभी शिक्षकों के छुट्टी की जानकारी उपस्थिति रजिस्टर में रोज दर्ज करने कहा गया
कानाकोट सी ए सी को संकुल में शैक्षिक स्तर एवं अकादमिक स्तर को सुधारने के लिए लगातार निरीक्षण करने कहा गया।






